राजनीतीराज्य समाचार

बिगड़े हुए थे अधिकारी, CM की भी नहीं सुनते थे – महंत

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सक्ती विधायक चरणदास महंत ने बड़ा बयान दिया है। जीत के बाद पहली बार जांजगीर पहुंचे महंत ने बड़ी संख्या में हुई प्रशासनिक सर्जरी पर कहा कि बिगड़े अफसरों को सुधारने के लिए ऐसा किया गया। ये आइएएस अफसर सीएम की भी नहीं सुनते थे।
महंत के स्वागत में नगर के कचहरी चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद वे मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ये आइएएस अफसर बेबाक हो गए थे। बिगड़ गए थे। मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनते थे। छत्तीसगढ़ में इनकी ही सरकार चलती थी।
ऐसे तमाम अफसरों को हटाया गया है। आने वाले दिनों में अच्छे अफसर आप लोगों के बीच आएंगे। गौरतलब है कि रविवार की आधी रात छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई थी, जिसमें छह कलेक्टर व 43 आइएएस का तबादला किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button