राज्य समाचार

दाई-बबा दिवस“ 4 जून को मनाया जाएगा, थीम “हमारे बुजुर्ग : हमारी धरोहर

महासमुंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। महासमुंद में 04 जून  आज  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत “दाई-बबा दिवस“ का आयोजन । यह विशेष दिवस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार   आयोजित होगी । इस वर्ष “दाई-बबा दिवस“ की थीम “हमारे बुजुर्ग – हमारी धरोहर“ रखी गई है, जिसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान को बढ़ावा देना एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अपने घर के बुजुर्गों को इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में अवश्य लेकर आएं।

प्रत्येक विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में सीएचओ, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के सहयोग से बच्चों को प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने दादा-दादी या नाना-नानी को मेले में लेकर आएं।

आयोजन स्थल पर बुजुर्गों के लिए सुविधाएं, जैसे बैठने की व्यवस्था, छाया, शुद्ध पेयजल आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मेले में बुजुर्गों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिसमें रक्तचाप, रक्त शर्करा, मोतियाबिंद की जांच, हड्डियों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य एवं संज्ञानात्मक परीक्षण शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी विकासखंडों को इस आयोजन की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button