राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

डिप्टी सीएम सिंहदेव के क्षेत्र से 109 उम्मीदवार, सीटिंग MLA की टिकट पर भी संशय

Spread the love

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. वहीं कांग्रेस में भी टिकट को लेकर हलचल तेज हो गई है. टिकट मिलने की उम्मीद लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है. जिसके बाद पार्टी में प्रत्याशियों की लंबी लाइन लगी हुई है. इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है.

सिंहदेव ने कहा कि उनके विधानसभा से 109 दावेदारों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि उन्हें खुद अपनी टिकट को लेकर चिंता है. सिंहदेव ने आगे कहा कि इस बार युवाओं को मौका मिलेगा. नए चेहरों को मौका मिलेगा.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा करने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि 3 तारीख को स्क्रीनिंग कमेटी, 4 तारीख को स्टेट इलेक्शन कमेटी और 6 तारीख को संभवत: दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक है. इस प्रक्रिया के बाद ही उम्मीदवारों की सूची तय होगी.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button