August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़नेशनल

VIDEO:मेंटर बोली-पूजा करना अंधविश्वास, देवी-देवताओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी(GGU) में बिहेवियर क्लब में स्टूडेंट्स को नास्तिकता(भगवान को नहीं मानने) का पाठ पढ़ाया जा रहा है। यही नहीं देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी करते हुए पूजा पाठ को अंधविश्वास भी बताया जा रहा है।

बिहेवियर क्लब के इस क्लास का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने क्लब के सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। वायरल वीडियो में एक महिला मेंटर टिप्पणी करते हुए नजर आ रही है।

दरअसल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूनिसेफ के सहयोग से बिहेयवियर क्लब का गठन किया गया है। इस क्लब में मेंटर्स नियुक्त कर स्टूडेंट्स को क्लब का सदस्य बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक एवं व्यावहारिक परिवर्तन लाना है।

इस उद्देश्य को प्राप्त करने बिहेवियर क्लब यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्रों को तैयार करता है। बिहेवियर क्लब के सदस्य एवं मेंटर्स सप्ताह में एक दिन मीटिंग करते हैं, जिसमें समाज के उन पहलुओं के बारे में चर्चा करते हैं, जहां सामाजिक परिवर्तन की जरूरत है।

बिहेवियर क्लब के विवादित क्लास का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close