राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य

निकाय चुनाव 2025 : कोरबा में लखन को मिला विकास का साथ, ननकीराम, जोगेश लाम्बा को भी पार्टी से मिली जिम्मेदारी

निकाय चुनाव 2025 : कोरबा में लखन को मिला विकास का साथ, ननकीराम, जोगेश लाम्बा को भी पार्टी से मिली जिम्मेदारी

कोरबा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोरबा नगर निगम चुनाव 2025 में कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए युवा और ऊर्जावान चेहरों को जिम्मेदारी देकर अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है। प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो को सह संचालक की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि कोरबा में भाजपा का चेहरा बदलाव और विकास है। वहीं, अनुभवी नेता मंत्री लखनलाल देवांगन को संचालक बनाकर भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को मजबूती दी है। इधर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर और पूर्व महापौर जागेश लाम्बा समन्वयक की भूमिका में भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत को विजयी बनाने में लगे हुए हैं।

विकास रंजन महतो: बदलाव की बयार के सूत्रधार

विकास रंजन महतो ने 2023 के विधानसभा चुनावों में अपनी दूरदर्शी रणनीति और जमीनी जुड़ाव से कांग्रेस को बड़े झटके दिए थे। उनकी अगुवाई में भाजपा ने युवा मतदाताओं के बीच गहरी पैठ बनाई और कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं की जमीनी पकड़ कमजोर की। सह संचालक की जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास ने कहा, “यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि कोरबा की जनता के सपनों को साकार करने का है। भाजपा का हर कार्यकर्ता शहर को विकास के नए रास्ते पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विकास की सबसे बड़ी ताकत है उनकी युवाओं के बीच लोकप्रियता। वे लगातार शहर के युवाओं और सामाजिक संगठनों के साथ संवाद कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा का प्रचार अभियान तेज और जनसंपर्क का दायरा व्यापक हो गया है। कोरबा में युवा उन्हें एक नेता के रूप में देख रहे हैं, जो उनकी आकांक्षाओं को समझता है और उन्हें पूरा करने की क्षमता रखता है।

लखनलाल देवांगन: अनुभव और स्थिरता का प्रतीक

लखनलाल देवांगन को संचालक बनाकर भाजपा ने अपने अभियान को एक अनुभवी नेतृत्व प्रदान किया है। वे कोरबा की राजनीतिक परिस्थितियों को बखूबी समझते हैं और पार्टी की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्षम हैं। लखनलाल और विकास की जोड़ी भाजपा की चुनावी रणनीति में संतुलन और मजबूती लेकर आई है।

कोरबा में विकास रंजन महतो का प्रभाव

निकाय चुनाव में विकास रंजन महतो को केंद्र में रखकर भाजपा ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि यह चुनाव युवा नेतृत्व बनाम पुरानी सत्ता का होगा। विकास न केवल भाजपा के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं, बल्कि जनता के बीच भाजपा के विजन को स्पष्ट और प्रभावी तरीके से पहुंचा रहे हैं।

उनकी रणनीति कांग्रेस के 10 साल पुराने शासन पर तीखा हमला करना और भाजपा की विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ प्रस्तुत करना है। विकास की कार्यशैली को लेकर जनता के बीच उत्साह है। उनका कहना है कि, “भाजपा कोरबा को एक आधुनिक और सुविधाजनक शहर बनाने का वादा लेकर आई है। हमारा फोकस साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, सड़क सुधार और युवाओं को रोजगार देने पर होगा।”

कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

कांग्रेस के लिए विकास रंजन महतो का उभार एक बड़ी परेशानी बन गया है। पिछले 10 वर्षों से नगर निगम की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को इस बार कड़ी चुनौती मिल रही है। विकास रंजन महतो की रणनीतिक क्षमता और युवाओं के साथ उनका मजबूत जुड़ाव कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल रहा है।

क्या कहते हैं जानकार?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विकास रंजन महतो भाजपा के लिए चुनावी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। उनके युवा और ऊर्जावान व्यक्तित्व ने पार्टी के प्रचार अभियान में नई जान फूंक दी है। उनका जमीनी जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता इस बार कांग्रेस के गढ़ को कमजोर कर सकती है।

निकाय चुनाव 2025 में कोरबा भाजपा के लिए विकास रंजन महतो के नेतृत्व का चुनाव बन चुका है। लखनलाल देवांगन का अनुभव और विकास की युवा ऊर्जा ने कोरबा में भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है। जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर विकास जिस तरह से भाजपा का चेहरा बनकर उभर रहे हैं, वह कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। कोरबा की राजनीति में यह चुनाव एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है, और इस बदलाव के केंद्र में विकास रंजन महतो हैं।

उषा तिवारी के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कसी कमर

वैसे तो कोरबा निगम के लिए कांग्रेस की ओर से सांसद ज्योत्सना महंत को जिम्मेदारी मिली है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कमर कस ली है।

उषा तिवारी ब्राह्मण चेहरा होने के साथ पूर्वांचल और रीवांचल के लोगों में खासी पैठ रखती हैं। ऐसे में इस बार का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। वहीं कांग्रेस की शहर में कमजोर नस पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को चिरमिरी नगर निगम का प्रभारी बनाकर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इस बार का चुनाव सतही चुनाव होगा जहां पार्टी कार्यकर्ता पूरे मन से लड़ेंगे और निगम की सत्ता में तीसरी बार काबिज होने पूरी तरह से तैयार हैं।

फिलहाल इस हॉट सीट में किसका पलड़ा भारी होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button