राज्य समाचार
कोरबा : कुएं में मिली दो मासूम बच्चों की लाश
कोरबा । कोरबा जिले के भैंसखटाल बस्ती में कुएं में दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत भैंस खटाल बस्ती में रहने वाले देवा चौहान की पुत्री नेहा चौहान 7 वर्ष व नारायण प्रसाद चौहान का 6 वर्षीय पुत्र आकाश चौहान की लाश बस्ती में ही स्थित कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है।
परिजनों ने ही बस्ती के एक युवक पर हत्या करने का संदेह जताया है। दो बच्चों की एक साथ लाश मिलने से परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी प्रभारी जितेन्द्रसिंह यादव दलबल सहित मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर दोनों बच्चों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now