ब्रेकिंग न्यूज़

दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Spread the love

 

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कोरबा।   दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के संबंध अन्य राज्यों में हुई बैंक सेंधमारी की घटनाओं से भी होने की आशंका पर पुलिस ने उनके आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है. बता दें कि दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा में 4 जून की रात करीब 2 बजे दोनों आरोपी काले रंग की कार से पहुंचे थे. चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहनकर उन्होंने बैंक में सेंध मारकर अंदर प्रवेश किया. आरोपियों ने बैंक के लॉकर तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर नहीं खोल सके.

असफल प्रयास के बाद वे मौके से फरार हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसी फुटेज, तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश की. 2 माह की मेहनत के बाद मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम हरियाणा के रोहतक पहुंची और दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान जितेंद्र बड़क (38) और प्रवीण कुमार (30) के रूप में हुई है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.

पता चला है कि कुछ वर्ष पहले दोनों आरोपी दीपका के प्रतिष्ठित निजी कंपनी काम में करते थे, जिसकी वजह से उन्हें पूरे क्षेत्र में जानकारी थी. पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच कर रही है. बता दें कि दूसरे राज्यों से आकर जिले के उद्योग और निजी कंपनी में काम कर रहे बहुत से लोगों का अब तक वेरिफिकेशन नहीं हुआ है. कुछ दिनों पहले पैरोल में छूटे हत्या एक आरोपी को पुलिस ने बालको से गिरफ्तार किया था, जो बालको प्लांट के निजी कंपनी में काम कर रहा था.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button