राज्य समाचार

85 ग्रामीणों को मिला रोजगार का जरिया, सुशासन तिहार में जारी हुए निःशुल्क जॉब कार्ड

Spread the love

कोरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रदेशभर में मनाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरिया जिले में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केनापारा में 85 ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत निःशुल्क जॉब कार्ड वितरित किए गए।

गौरतलब है कि ग्रामवासियों ने समाधान पेटी में आवेदन डालकर रोजगार हेतु जॉब कार्ड की मांग की थी। जिला प्रशासन द्वारा इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की गई और मौके पर जाकर उन्हें जॉब कार्ड प्रदान किए गए।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस पहल से अब इन ग्रामीणों को सरकारी मजदूरी कार्यों में रोजगार प्राप्त हो सकेगा। लाभार्थियों ने  कहा कि इतने कम समय में उनके आवेदन का समाधान हो जाएगा वह सोचे नहीं थे, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन तिहार ने उनके जीवन में खुशियां लाई है, इसके लिए बहुत आभारी हैं। ग्रामीणों में प्रशासन की इस तत्परता से उत्साह का माहौल है और सरकार-शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के तहत जिले के हर ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदनों की जांच कर निराकरण किया जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिकायतों और मांगों का शीघ्र समाधान करें और आवेदकों को जानकारी भी दें।

ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम वास्तव में जनता की बात सुनने और उसे हल करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button