राज्य समाचार

पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ऑनलाइन माध्यम से मंगाए गए 166 चाकू किए बरामद

Spread the love

10.06.22, बलौदाबाजार। जिले मे बढ़ते चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने सायबर सेल की मदद से विशेष अभियान चलाकर ऑनलाइन माध्यम से मंगाए गए 166 चाकू और चाकुनुमा अन्य औजार जब्त किया है. मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल ने बताया कि, बलौदाबाजार पुलिस ने पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया और आनलाइन माध्यम से मंगाए गए चाकू और उससे संबंधित अन्य धारदार हथियार बरामद किया है. चाकू मंगाने वालों में 30 लोग विभिन्न अपराध मे संलिप्त थे. आगे और भी कार्रवाई की जा रही है. आगे उन्होंने कहा, वर्तमान मे सर्वाधिक भाटापारा शहर थाने में 50 और कोतवाली थाने में 33 चाकू बरामद किया गया है. इसके अलावा भाटापारा ग्रामीण, पलारी, सिमगा, सुहेला, कसडोल और सरसीवां से भी चाकू बरामद किया गया है. इस कार्रवाई में सायबर सेल टीम सहित पुलिस थाने का विशेष योगदान रहा. आगे उन्होंने कहा, वर्तमान मे सर्वाधिक भाटापारा शहर थाने में 50 और कोतवाली थाने में 33 चाकू बरामद किया गया है. इसके अलावा भाटापारा ग्रामीण, पलारी, सिमगा, सुहेला, कसडोल और सरसीवां से भी चाकू बरामद किया गया है. इस कार्रवाई में सायबर सेल टीम सहित पुलिस थाने का विशेष योगदान रहा.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button