राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

आकाशीय बिजली गिरने से तीन झुलसे, एक की मौके पर मौत, 2 युवक गंभीर

जांजगीर-चांपा। जिले में आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे, तभी आकाशी बिजली गिरने से हादसा हुआ है. घटना से गांव में शोक की लहर है. ये घटना बलौदा थाना क्षेत्र के खैजा गांव की है.जानकारी के अनुसार, जिला के बलौदा थाना क्षेत्र के खैजा गांव में रिमझिम बारिश के बीच तीन युवक गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे.इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए. जिसमें से राकेश कुमार रोहिदास की मौत हो गई है. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने बलौदा पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बलौदा स्वास्थ्य केंद्र भेजा. मृतक राकेश रोहिदास के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

123
123
123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button