राजनीतीराज्य समाचार
भूपेश बाकी मंत्रियों के नामों की घोषणा रायपुर लौटकर करेंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष बाकी संभावित दस मंत्रियों की सूची रख सकते हैं। माना जा रहा है राहुल गांधी की तरफ से हरी झंडी मिल जाने के बाद कल रायपुर आकर ही बघेल मंत्रियों के नामों की घोषणा करेंगे।
इससे पहले बघेल ने आज आब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया से मिलकर संभावित मंत्री मंडल के संबंध में बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक मंत्री मंडल में किन नामों को शामिल करना है भूपेश बघेल यह पहले से ही तय करके रायपुर से दिल्ली गए हैं।
कुछ वरिष्ठ विधायक ऐसे हैं जो बघेल से पहले ही दिल्ली पहुंच चुके थे। दिल्ली में धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेष शुक्ल, अमरजीत भगत, रुद्र गुरु एवं कुलदीप जुनेजा राष्ट्रीय नेताओं से मूलाकात का दौर जारी रखे हुए हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

