करियर

आंगनबाड़ी सहायिका को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….

पति पर ही लगाया गोली मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

    मुंगेली 15 जनवरी। बिलासपुर का तखतपुर गोलियां की आवाज से आज दोपहर कांप उठा। आंगनबाड़ी सहायिका को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घटना उस वक्त की है जब महिला आंगनबाड़ी परिसर में लगे हैंडपंप में पानी के लिये गयी हुई थी

    हमलावर महिला को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पीड़ित महिला ने इस पूरे घटना को लेकर आरोप अपने पति पर लगाया है। घटना मुंगेली के ग्राम मोतीमपुर की है।

    WhatsApp Group
    Telegram Channel Join Now

    पीडित जोगिता बंजारे आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत है। दोपहर जब वो आंगनबाड़ी परिसर में लगे नल पर पानी के लिये आई हुई थी उसी दौरान ये हमला हुआ। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से महिला पर गोली चलायी लेकिन गोली महिला के कंधे पर जा लगी।

    जैसे ही घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिलते ही आंगनबाड़ी परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। गंभीर हालत में महिला को बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। अभी फिलहाल महिला की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

    महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ विवाद के चलते 25 साल पहले ही वो दोनों अलग हो चुके है, पर भरण पोषण को लेकर विवाद दोनों के बीच होता रहता है।

    कई बार महिला को उसके पति ने जान से मारने की धमंकी भी देता रहता था। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही हैं और महिला के पति की भी खोजबीन की जा रही है।

    आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पायेगा की इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कौन था।

    Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button