करियरराज्य समाचार

चलती गाड़ी में एक दूसरे को गले लगाए घूम रहे कपल को सड़क पर रोमांस करना पड़ा भारी, कटा 12 हजार 500 का चालान

रायपुर के एक कपल को सड़क पर रोमांस करना भारी पड़ गया। ये जोड़ा चलती गाड़ी में एक दूसरे को गले लगाए घूम रहा था। स्कूटी में इनका एक और दोस्त भी सवार था जो गाड़ी को चला रहा था। पीछे गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड साथ मिलकर बैठे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर रायपुर की ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर दी।

इस वीडियो को मिलते ही पुलिस हरकत में आई। गाड़ी के नंबर के आधार पर युवकों का पता लगाया गया। इसके बाद इन्हें ट्रैफिक थाने बुलाकर पुलिस ने भारी-भरकम जुर्माना ठोका। इनके परिजनों को भी पुलिस ने इनकी हरकतों की जानकारी दी। इसके बाद इनका एक वीडियो बनाया गया। इसमें ये दोनों युवक कह रहे हैं कि हमने जो हरकत की ऐसी गलती न करें, ये सड़क पर जानलेवा साबित हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर ट्रैफिक पुलिस के DSP गुरजीत सिंह ने बताया कि दोपहिया वाहन में सवार एक महिला सहित तीन व्यक्ति, अशोभनीय तरीके से सवार होकर सड़क पर जा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12,500/- रूपये का जुर्माना किया गया।

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने ऐसे मामलों में फौरन कार्रवाई करने और अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पिछले 2 दिनों से मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट बाइक्स पर भी कार्रवाई की गई। 265 से अधिक बुलेट वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button