राज्य समाचार

महासमुंद : शहर में घुसे दो जंगली हाथी

महासमुंद। हाथी प्रभावित सिरपुर क्षेत्र से दो जंगली हाथी सोमवार की सुबह से लचकेरा फिंगेश्वर की ओर विचरण करते रहे। मंगलवार की सुबह दोनों महासमुंद शहर आ धमके। कलेक्टोरेट से 400 मीटर की दूरी पर सुबह-सुबह रहवासियों ने हाथियों को खेत में देखा। इसके बाद डीएफओ आलोक तिवारी, रेंजर मनोज चंद्राकर सहित वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। गजराज वाहन का सायरन बजाकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन गर्मी तेज होने के कारण हाथी पेड़ की छांव में बैठे रहे।
अमला हाथियों की निगरानी में लगा हुआ है। महासमुंद शहर की सीमा के अंदर पहले भी हाथी पहुंच चुके हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार हाथी कुछ शहर के काफी भीतर तक पहुंच गए हैं। महासमुंद जिला लंबे समय से हाथी प्रभावित है। इस साल अब तक हाथी के हमले से यहां 14 लोगों की मौत हो चुकी है। खासकर सिरपुर जंगल में हाथियों की आमद अधिक है। हाथियों की यहां मौजूदगी को देखते हुए फसल बर्बादी की आशंका को लेकर क्षेत्र के कृषक खासे परेशान हैं।
वन अमला पूरी मुस्तैदी के साथ हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है। आसपास के गांव में मुनादी कराई गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा गया है। अभी शहर से लगे चुहरी खार में हाथी हैं। – आलोक तिवारी, डीएफओ

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button