राज्य समाचार

पावर हाउस रोड स्थित पद्मिनी ज्वेलर्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित

कोरबा –  शहर के पावर हाउस रोड स्थित से प्लाजा में संचालित पद्मिनी ज्वेलर्स की ऊपरी मंज़िल पर स्थित दुकान में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की दुकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने तत्काल बगल की दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की लपटें बढ़ने के दौरान आसपास की कुछ दुकानों की शटर (लाफ्टर) गिर गईं, जिसके चलते वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इससे आग और अधिक फैलने की आशंका भी बढ़ गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी की डीएसपीएम इकाई से दमकल वाहन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के अन्य उपक्रमों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग की खबर फैलते ही प्रभावित क्षेत्र के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी थे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button