राज्य समाचार
होटल में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने दी दबिश
रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित दी ग्रेड नीलम ग्रीनवुड होटल एंड रिसोर्ट में सेंट्रल त्रस्ञ्ज की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि होटल प्रबंधन द्वारा अगस्त 2018 से जीएसटी का भुगतान नही होने की शिकायत पर ये दबिश कार्रवाई की गई है। हालाकि इस पूरे मामले पर सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी और होटल प्रबंधन के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं। बीती देर शाम सेंट्रल जीएसटी की टीम ने जब दी ग्रेड नीलम ग्रीनवुड होटल एंड रिसोर्ट में दबिश देकर कार्रवाई शुरू की तो इस बात के अनुमान लगाए जाने लगे कि दाल में कुछ काला जरूर है। बाद में इस मामले की जानकारी लगी कि बीते कई महीने से होटल प्रबंधन द्वारा जीएसटी का भुगतान नहीं किया जा रहा जिसके कारण यह दबिश की कार्रवाई की गई है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

