राज्य समाचार
कोरबा: कलेक्ट्रेट परिसर से बाइक चोरी
कोरबा ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ । कलेक्टोरेट परिसर से एक युवक की बाइक सीजी-10-ईएन-8769 चोरी हो गई। युवक जब बाइक लेने पहुंचा तो घटना का पता चला, जबकि उस दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी चल रही थी।
युवक ने पुलिस अधिकारियों को बाइक चोरी होने की जानकारी दी, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने पतासाजी कर बाइक जल्द खोज निकालने का आश्वासन देकर युवक को रिपोर्ट लिखाने से रोक लिया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
कलेक्टोरेट परिसर में लगे सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले गए तो एक युवक उक्त बाइक को लेकर पिछले गेट से बाहर जाता नजर आया। बाइक मालिक युवक ने सोचा पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द पकड़कर बाइक वापस दिला देगी, लेकिन 5 दिन बीतने के बाद भी सिविल लाइन पुलिस ने बाइक चोर के संबंध में कोई सुराग नहीं मिलना बताया।
Live Cricket Info
