राजनीतीराज्य समाचार

‘छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी नहीं हो सकती’- स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

20.10.22| विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र में किए गए शराबबंदी के वादे पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी पार्टी के लिए प्रदेशभर में घूम-घूमकर घोषणा पत्र बनाने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अब कहा है कि, छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी नहीं हो सकती।

उनका तर्क है कि ट्राइबल क्षेत्र में शराबबंदी संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा शराबबंदी का वादा पूरा नहीं करने को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा के प्रदर्शन पर सिंहदेव ने कहा कि, बीजेपी ने ही शराब बेचने की नीति बनाई थी, आज वह शराबबंदी की बात कर रहे हैं। जो लोग खुद इस नीति को बना रहे थे उनको तो प्रश्न नहीं करना चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि, गुजरात में दो नंबर की शराब धड़ल्ले से बिक रही है, बिहार में भी नाम के लिए ही शराब बंदी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button