राज्य समाचार

जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के दर्शन पाकर लौटे भाजपा नेता विकास महतो ने कहा- ऐसे महान संत के जीवन के कुछ क्षणों का प्रसाद पाकर मैं धन्य हूं

कोरबा। साधु-संतों का सान्निध्य अपने आप में किसी सौभाग्य से कम नहीं। जीवन में सुख-शांति के लिए उनके आशीर्वाद से बड़ा अमृत नहीं। यही ध्येय रखते हुए तीर्थाटन पर रहे लाभार्थी योजना के प्रदेश सहसंयोजक व भाजपा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे उद्योगनगरी कोरबा के लोकप्रिय युवा नेता विकास महतो स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। श्री महतो ने जगद्‌गुरु रामानंदाचार्य के नाम से विख्यात स्वामी जी महाराज के चरणों में बैठकर उनकी सेहत जानी, धर्म-कर्म पर संक्षिप्त चर्चा की और ज्ञान अर्जन का अवसर भी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने परम् पूज्य गुरुदेव के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम कर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस भाग्यशाली अवसर के अनुभव साझा करते हुए भाजपा नेता श्री महतो ने कहा कि हिंदू धर्म में साधु-संतों का खास महत्व रहा है। सच्चे और तपस्वी साधु-संत अपने प्रवचनों और ज्ञान के भंडार से भक्तों को सही मार्ग बताकर उनके जीवन का उद्धार करते हैं। स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ऐसे ही विभूति हैं, जो आध्यात्मिक गुरु और जन्म से ही सूरदास हैं। वे शिक्षक भी हैं, संस्कृत के विद्वान भी हैं। दार्शनिक, लेखक, संगीतकार, गायक, नाटककार, बहुभाषाविद और 80 ग्रंथों के रचयिता भी हैं। श्री महतो ने कहा कि धर्म चक्रवर्ती तुलसी पीठाधीश्वर और पद्मविभूषण से सम्मानित जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी स्वामी महाराज अपने असाधरण कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित किया। नेत्रहीन होते हुए भी उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से कई भविष्यवाणियां की जिनमें कई सत्य हुई। उन्हें 22 भाषाओं का ज्ञान है और साथ ही वे विश्व का पहला दिव्यांग विश्वविदयालय भी चला रहे हैं। श्री महतो ने कहा कि ऐसे महान संत जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के जीवन के कुछ क्षणों का प्रसाद पाकर मैं धन्य हुआ।
….

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button