राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सहित छः लोगो को नक्सल गतिविधि में शामिल होने पर किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव समेत छह लोगों को नक्सल गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में रांची के नामकुम से गिरफ्तार किया है। केश्वर मूल रूप से पलामू के पांकी के रहने वाले हैं और नामकुम में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। वह पार्टी की टिकट पर चतरा लोकसभा सीट से दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं।
केश्वर यादव को गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस उनके घर से उठाया। उनपर भाकपा माओवादियों के साथ संबंध का आरोप है। छत्तीसगछत्तीसगढ़ पुलिस नेढ़ में पूर्व में गिरफ्तार नक्सलियों के बयान पर ही उन्हें पकड़ा गया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से गई पुलिस टीम ने दो दिनों तक रांची में कैम्प किया और आखिरकार नक्सल आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार झारखंड के गढ़वा सीमा पर बलरामपुर जिले में नक्सलियों ने ट्रकों में आग लगा दी थी। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने घटना में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार किया तो केश्वर का भी नाम सामने आया। नक्सलियों ने बताया कि उनका कमांडर केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव है, जो रांची के नामकुम में रहता है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button