राज्य समाचार

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो का जमशेदपुर लोकसभा के जुगसलाई विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के मंत्री श्री विकास महतो जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के जुगसलाई विधानसभा के प्रभारी के रूप में लगातार सक्रियता से विभिन्न मंडलों के दौरा कार्यक्रम कर रहे हैं ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी तारतम्य में श्री विकास महतो लोकसभा चुनाव के अंतर्गत लोकसभा जमशेदपुर (झारखंड) में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने तथा भाजपा प्रत्याशी श्री विधुत वरण महतो जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने विधानसभा के प्रवासी प्रभारी के रूप में जुगसलाई विधानसभा के विभिन्न मंडलो मे आयोजित बैठक व अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए ।

भाजपा प्रदेश के मंत्री श्री विकास महतो ने झारखंड के जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के जुगसलाई विधानसभा में परशुडीह, जुगसलाई व घोड़ाबांदा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विजय झारखंड के संकल्प को और मजबूत करने के लिए जरूरी टिप्स दिए। इस अवसर पर विकास महतो ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, गरीब, आदिवासी और पिछड़े तथा युवा और महिलाओं के कल्याण को गति देते हुए विकसित भारत बनेगा। यह भाजपा को प्रचंड बहुमत से ही संभव होगा।

इन बैठको मे मुख्य रूप से कोरबा जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन जी, कोरबा जिला मीडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष श्री त्रिदेव चटराज जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूसूचित जाति मोर्चा श्री विमल बैठा जी,जिला परिषद सदस्य श्रीमति कुसुम कुर्ती जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुजीत अंबेस्टा जी, श्री भीम दास जी, मंडल अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार सिंह जी, श्री गणेश सोलांकी जी,श्री भीम दास जी, श्री अमित अग्रवाल जी, सशांक शेखर जी,विकास सिंह जी, पप्पू सिंह जी,श्री अनिल श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button