राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

ओडिशा के कलाकार की रामायण आधारित पटचित्र की मुख्यमंत्री ने की सराहना 

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने मुख्यमंत्री को पटचित्र की विशेषताओं के बारे में दी जानकारी 

रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (छत्तीसगढ़ ईकाई) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने रायपुर जिले की कार्यकारिणी के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी । नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, महासचिव नदीम मेमन, कोषाध्यक्ष अमित बाघ, सहित सभी पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश समन्वयक पवन सिंह ठाकुर, सदस्यता प्रभारी विक्की पंजवानी, प्रदेश प्रतिनिधि जावेद जैदी, खुशबू ठाकरे भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ओडिशा से लाई गई पट्टचित्र पेंटिंग भेंट की। बीएसपीएस के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने मुख्यमंत्री को बताया कि रघुराजपुर’ ओड़िसा के पुरी जिला का ‘विरासत हस्तशिल्प गांव’ है। 160 कलाकार का यह गांव पूरी तरह से सुंदर पट्टचित्र की कलाकारी और तालपत्रों पर चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध है,चित्रकारी के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। यह कलाकृति 2016 में राष्ट्रीय गोल्ड मेडल पुरस्कार प्राप्त चित्रकार गोपाल दास द्वारा बनाई गई है। कलाकृति में इस्तेमाल कागज और रंग सभी प्राकृतिक हैं। पट्टचित्र जिस मोटे कागज पर बना है वह इमली के बीज के साथ कुछ पेड़ों की छाल को मिलाकर बनाया गया है। वहीं पेंटिंग में इस्तेमाल सफेद रंग की सीपी को पीसकर तैयार किया गया है। काला रंग काजल का है तो अन्य रंग विविध प्रकार के फूलों और पेड़ों की पत्तियों से तैयार किए गए हैं। इस नायाब कलाकृति में सम्पूर्ण रामायण को चित्रकारी के जरिये उभारा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे और कोषाध्यक्ष गंगेश कुमार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में आमंत्रित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पत्रकार का बेटा बनेगा नेता : भूपेश बघेल

बीएसपीएस के प्रीतिनिधिमंडल में शामिल अंबिका मिश्रा अपने 3 साल के बेटे राघव को भी साथ लेकर आई थी। बच्चों के प्रति सदैव स्नेह रखने वाले मुख्यमंत्री श्री बघेल के आने पर राघव ने जय जोहार कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री बच्चे को देखकर खुश हो गए और उसे अपने पास बुला लिया। बच्चे से वे बातें करने लगे। इसी दौरान उन्होंने बालक राघव से पूछा की वह कौन सी क्लास में पढ़ता है, बच्चा तपाक से बोल पड़ा नहीं मालूम। बच्चे के इस जवाब को सुनकर मुख्यमंत्री के साथ वहां मौजूद सभी लोग हस पड़े। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि पत्रकारों के सवालों का रोज सामना करने वाले को घुमाने का प्रयास कर रहा यह बच्चा पक्का नेता बनेगा।

 

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button