राजनीतीराज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Spread the love

04.06.22| अपने भानुप्रतापपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भानुप्रतापपुर के लोगों को 39.75 करोड़ रुपए के 106 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।
उन्होंने 30.10 करोड़ रूपयों के 101 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 9.64  करोड़ रूपयों के 05 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 13.64 करोड़ रूपयों के 20 विकास कार्यों, जल संसाधन विभाग के 4.83 करोड़ रूपयों के 02 विकास कार्यो, समग्र शिक्षा अंतर्गत शाला भवन निर्माण हेतु 21.85 लाख रूपयों, लोक निर्माण विभाग के 4.22 करोड़  रूपयों के 02 विकास कार्यों, जिला खनिज संसथान न्यास निधी के द्वारा 6.93 करोड़ लागत के 76 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।
उन्होंने जल संसाधन विभाग के 3.46 करोड़ लागत के 02 विकास कार्यों, 5.71 करोड़ लागत से बने लोक निर्माण विभाग के 02 विकास कार्यो तथा सीएससी दुर्गूकोंदल में 46.95 लाख लागत से बने ऑपरेशन कक्ष का लोकार्पण भी किया।
स्थानीय जनजातीय संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण एवं आने वाली पीड़ियों को संस्कृति के गौरव को बढ़ाने हेतु भानुप्रतापपुर विधानसभा में 1.91 करोड़ लागत से बनाये जा रहे 23 गोटूलों एवं स्थानीय कलाकारों की कला को मंच प्रदान करने हेतु 1.30 करोड़ की लागत से 26 रंगमंचों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 2.79 करोड़ की लागत से 14 गांवों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य गोदामों का निर्माण कराया जायेगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button