करियरराज्य समाचार

राज्य सरकार ने लिया फैसला, कर्मचारी त्योहारों पर वेतन एडवांस के रूप में 10 हजार तक ले सकेंगे एडवांस

22.08.22| छत्तीसगढ़ में हाल ही में कर्मचारियों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया। इसके बाद अब एक और फैसला राज्य सरकार ने लिया है। सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी है।

अब कर्मचारी त्योहारों पर वेतन एडवांस के रूप में 10 हजार रुपए तक ले सकता है। इससे पहले केवल 8 हजार मिलता था। वित्त विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आदेश के मुताबिक प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को यह राशि मिलेगी। यह प्रमुख त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस पर दी जाती है।

यह एडवांस कर्मचारी को कैलेन्डर वर्ष में केवल एक बार ही दी जाएगी। इसकी वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जानी है। जब तक पुराने एडवांस की वसूली नहीं हो जाती तब तक दूसरे एडवांस की पात्रता कर्मचारी को नहीं होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button