बलौदाबाजार-भाटापाराराजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

छत्तीसगढ़ की बिटिया के जज्बे को सलाम,अंकिता गुप्ता ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

17.08.22| छत्‍तीसगढ़ की पर्वतारोही बेटी अंकिता गुप्‍ता ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्‍ब्रुस पर तिरंगा फहराया है। अंकिता ने 15 अगस्त के दिन अपने अभियान को पूरा किया और यूरोपीय महाद्वीप की 5642 मीटर की ऊंची चोटी पर चढ़कर तिरंगा फहराया है। अंकिता गुप्ता कबीरधाम जिले की रहने वाली है। अंकिता की उपलब्धि पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उन्‍हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट CMO छत्तीसगढ़ से ट्वीट करते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ की बिटिया के जज्बे को सलाम @KabirdhamDist की सुश्री अंकिता गुप्ता ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा।  मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel ने सुश्री अंकिता की इस सफलता पर उन्हें दी बधाई।  राज्य सरकार द्वारा अंकिता को यूरोप में आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस की ऊंचाई 5642 मीटर 18510 फीट है, जहां का तापमान माइनस 25 से माइनस 30 तक था एवं हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर थी। इस विषम परिस्थिति में भी 15 अगस्त की सुबह 5.43 बजे तिरंगा लहराकर छत्‍तीसगढ़ सरकार के न्याय एवं सशक्तिकरण के छत्तीसगढ़ माडल को प्रदर्शित किया। अंकिता ने दूसरे दिन यूरोप महाद्वीप में स्थित माउंट एल्‍ब्रुस (पूर्व) जिसकी ऊंचाई 5621 मीटर है। वहां पर भी 16 अगस्‍त की सुबह 4.23 बजे माउंट एल्‍ब्रुस (पूर्व) पर फतह कर तिरंगा फहराया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button