राज्य समाचार

सत्याग्रह सभा में मुख्यमंत्री बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – ”पहले लड़े थे गोरो से, अब लड़ेंगे चोरो से”

Spread the love

22.06.22| सीएम भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में कांग्रेस की सभा मे जम कर गरजे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए मंच पर आने के साथ ही कार्यकर्ताओ से ” पहले लड़े थे गोरो से, अब लड़ेंगे चोरो से” का नारा लगवाया। इसके बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि आखिर केंद्र की सरकार कांग्रेस से इतना डरी हुई क्यो है।

ईडी की कार्रवाई और अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि युवा देश में बनी स्थिति देख रहे हैं। केंद्र की सरकार काँग्रेस से डरी हुई है। कार्यकर्ताओं को अपने कार्यालय जाने से रोका जा रहा है। कहा भाजपा को खतरा सिर्फ काँग्रेस और राहुल गांधी से है। राहुल गांधी ही किसानों, नौजवानों, दलितों की लड़ाई लड़ते हैं, इसीलिए उनकी आवाज को केंद्र की भाजपा सरकार दबाना चाहती है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की काँग्रेस पार्टी और जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा- दूसरी बात तकनीकी कारणों के बारे में चिदम्बरम जी ने बहुत सी जानकारी दी। नेशनल हेराल्ड,एजीएल,यंग इंडिया के बारे में सुरेजवाला जी ने काफी जानकारी दी। हमारे वरिष्ठ नेता प्रेस के माध्यम से पूरे देश को लगातार जानकारी दे रहे हैं। आखिर असंवैधानिक तरीके से राहुल जी को क्यो बुलाया गया। हमे देश के नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने की आवश्यकता है। ये लड़ाई राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। तो हम सब इनके साथ लड़ेंगे और लड़कर जीतेंगे भी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button