राज्य समाचार

देर रात नशेड़ी युवकों का हंगामा….महिलाओं से मारपीट, फूल की दुकान को तोड़ा, घटना सीसीटीवी में कैद

बिलासपुर। जिले में दो नशेड़ी युवकों ने जमकर उत्पता मचाया। भिक्षा मांग कर लौट रही महिलाओं से मारपीट किया…विरोध करने वालों के दुकानों में तोड़ फोड़ की। जिनमें फूल और पूजा सामाग्री की दुकानें भी थी। आरोपी युवकों का उत्पात सीसीटीवी में कैद हो गया है। सरकंडा थाने पहुंचकर महिलाओं ने केस दर्ज कराया है।

घटना शनिवार रात की है। 9.30 बजे के आसपास की है। चंपा लोधी अपने अन्य साथियों के साथ शनि मंदिर के सामने भीख मांगती है। शनिवार की रात सभी एक ऑटो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। तभी राजकिशोर नगर में रहने वाले युवक राहुल सिंह और टोंचा वहां मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले तो जबरन आटो की चाबी छीनकर चालक की पिटाई करने लगे। वहीं घटना स्थल पर मौजूद भिक्षा मांगने वाली महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। इस दौरान दुकान संचालक सुंदर धुरी बीच बचाव करने पहुंचा तो उनके साथ भी युवको ने मारपीट की और फुल की दुकान में तोड़-फोड़ किया। इसके बाद सभी आरोपित युवक भाग निकले। इसके बाद पीड़ितों ने तत्काल ही सरकंडा थाने जाकर मामले की शिकायत किए। दुकान संचालक सुंदर ने बताया कि रास्ते में खड़े थे। उसी समय राज किशोर नगर चंदन आवास के रहने वाले राहुल और टोंचा ऐसा न करने की समझाइस दिया तो उस समय वे चले लौट गए। लेकिन कुछ समय बाद लाठी लेकर नशेड़ी मंदिर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। सभी पूजा सामग्री नष्ट हो गया। दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button