राजनीतीराज्य समाचार

जिले के अस्पतालों में औचक निरीक्षण कर रहे CMHO, डॉक्टरों की गैर हाजिरी पर भड़के,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशभर में विधानसभावार शुरू हुए दौरे का प्री-इफेक्ट बिलासपुर के स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिल रहा है. इन दिनों बिलासपुर CMHO डॉ. प्रमोद महाजन जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में औचक निरीक्षण और पड़ताल के दौरे पर हैं.

यहां स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ प्रोटोकॉल और डॉक्टर समेत स्टाफ की उपस्थिति पर विशेष फोकस किया जा रहा है. वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर और अन्य स्टॉफ के खिलाफ लेट-उपस्थित होने के खिलाफ CMHO की कागजी कार्रवाई भी लगातार जारी है. इस निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रमोद महाजन उपस्थित डॉक्टर को शो कॉज नोटिस जारी कर 1 दिन का वेतन रोकने का भी आदेश दे रहे हैं. वहीं माकूल जवाब नहीं मिलने पर वेतन वृद्धि रोकने तक की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि डॉ. प्रमोद महाजन बिलासपुर जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने देखा कि ड्यूटी में तैनात सभी डॉक्टर गायब हैं. वहीं मरीज ओपीडी में डॉक्टर से चेकअप कराने के लिए मरीज पहुंचे हुए थे. लेकिन डॉक्टरों के नदारद रहने के कारण सीएमएचओ खासा नाराज दिखे और अस्पताल पहुंचे मरीजों का इलाज करने के लिए खुद ओपीडी संभाला.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button