राज्य समाचार

ब्लाक स्तरीय गांधी विचार-पदयात्रा की तैयारी, सभी ब्लाकों में 9 अक्टूबर को बैठक

10 अक्टूबर को गांधी मैदान कांग्रेस भवन में होगा प्रदेश स्तरीय गांधी विचारयात्रा का समापन

Spread the love

रायपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर ब्लाक स्तर पर 11 से 17 अक्टूबर तक गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार ब्लाक स्तर पर गांधी विचारयात्रा के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हेतु दिनांक 9 अक्टूबर को प्रत्येक ब्लाक में अनिवार्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्लाक प्रभारी एवं ब्लाक के जिला कांग्रेस प्रभारी पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की जायेगी।
9 अक्टूबर बुधवार को बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत निवासरत एआईसीसी सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्यों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के पदाधिकारियों एवं त्रि-स्तरीय नगरीय निकाय, पंचायत, सहकारिता क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधियों को विशेष रूप से उपस्थिति में पदयात्रा की रूपरेखा तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने पर चर्चा होगी। प्रदेश स्तरीय गांधी विचार पदयात्रा का समापन समारोह 10 अक्टूबर 2019 को राजधानी रायपुर स्थित गांधी मैदान कांग्रेस भवन में दोपहर 2 बजे होगी। जिसमें प्रदेश के समस्त प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button