राज्य समाचार
नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, प्रेशर IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल

बीजापुर।वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीणों व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट से 2 जवान घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि 2 जवान जो घायल हुए हैं, वे सभी केरिपु 85वीं वाहिनी के है। दरसअल, जवानों ने सर्चिंग अभियान के लिए जंगल की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने टेकामटा पहाड़ी के बाद घात लगाकर बैठे हुए थे। इसी दौरान आईडी के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। घटना गंगालूर क्षेत्र का है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now



Live Cricket Info
