राज्य समाचार
किराना कारोबारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा…
रायपुर । खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा में एक किराना कारोबारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक के घर से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
किराना कारोबारी का नाम अभिषेक अग्रवाल बताया जा रहा है। अभिषेक कल सुबह अपने घर में सुसाइड नोट छोड़कर कहीं चला गया था। जिसके बाद रात में उसका शव उरकुरा रेल पटरी से बरामद हुआ। सुसाइड नोट में मृतक अभिषेक ने कर्जदारों से परेशान होने की बात लिखी हैं। बहरहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया हैं। आत्महत्या की असल वजहों को जानने पुलिस परिवार और अभिषेक के करीबियों से भी पूछताछ कर सकती हैं।
