राज्य समाचार

पुलिस वाहन से कूदकर कैदी फरार

बस्तर।  जिले में पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर गाड़ी का दरवाजा खोल 2 कैदी फरार हो गए हैं।

हालांकि, कुछ ही देर के अंदर एक को तो पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा कोर्ट से जगदलपुर की जेल लाया जा रहा था। इसी बीच परपा थाना के पास इन्होंने ये करतूत की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल, इनमें से एक का नाम समीर खान है तो वहीं दूसरा अनस खान है। ये दोनों दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ से 2 महीने पहले बस्तर जिले की पुलिस ने इन्हें बाइक चोरी करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ये दोनों जगदलपुर के जेल में बंद थे। वहीं सोमवार (23) सितंबर को इन्हें पेशी के लिए पुलिस वाहन में दंतेवाड़ा ले जाया गया था। दिनभर कोर्ट में थे।

पुलिस की गाड़ी से ही रात में दोनों को दंतेवाड़ा से जगदलपुर लाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब वाहन परपा थाना के पास पहुंची तो गाड़ी की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई थी। इसी का फायदा उठाकर इन्होंने पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, जिसके बाद दोनों गाड़ी के दरवाजा का लॉक खोले और फरार हो गए।

जवानों ने इसकी जानकारी थाना में और पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाके में नाकेबंदी की।

वहीं कुछ देर बाद खेत के पास एक आरोपी समीर खान को बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर समेत अन्य जवानों ने पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी अनस खान फरार हो गया है। पुलिस अफसरों ने आस-पास के थाने में भी सूचना दे दी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button