राज्य समाचार

2 दिन पहले की लव मैरिज, रिसेप्शन से पहले पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने दी जान

Spread the love

22.02.23| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की हैरान करने वाली वारदात हुई है। 2 दिन पहले जिस कपल की लव मैरिज हुई, मंगलवार की रात दोनों की लाशें मिली हैं। घर के कमरे में दोनों खून से लथपथ मिले। नई नवेली दुल्हन के सीने पर वार किया गया, दूल्हे की गर्दन पर भी बड़ा जख्म है। माना जा रहा है पति-पत्नी के बीच विवाद में पहले पति ने युवती पर वार किया फिर लड़की ने भी उस पर हमला किया होगा और दोनों की मौत हो गई। ये भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने जान दे दी है।

मामला रायपुर के संतोषी नगर इलाके से लगे बृज नगर का है। यहां रहने वाला 24 साल का असलम 2 दिन पहले ही दूल्हा बना था। राजातालाब इलाके की रहने वाली कहकशां बानो के साथ असलम का निकाह 19 फरवरी को हुआ था। बृज नगर स्थित मकान के कमरे से दोनों की लाश मिली है। ये मकान असलम का ही था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

यह वारदात मंगलवार शाम रिसेप्शन के दिन हुई। रायपुर शहर के शास्त्री बाजार स्थित सीरत मैदान में पार्टी की तैयारियां हो चुकी थी। पंडाल सजा हुआ था और मेहमानों के खाने का बंदोबस्त किया गया था। मगर दावत से पहले यह आफत इस परिवार पर टूटी और खुशियों का माहौल गम में बदल गया।

रायपुर शहर की टिकरापारा पुलिस इस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है। असलम को किसने मारा और उसकी पत्नी कहकशां की हत्या किसने की, यह सवाल का जवाब पुलिस ढूंढ रही है। CSP राजेश चौधरी ने बताया कि दोनों ने कमरा अंदर से बंद किया था और चीखने की आवाज के बाद दोनों मृत मिले। घटना कैसे घटी इसकी जांच कर रहे हैं।

कमरे में असलम और कहकशां ही मौजूद थे। दोनों रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे थे। तभी चीखने की आवाज आई। घर पर मौजूद असलम की मां ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। मगर दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से वह दरवाजा खोल ना सकी । इसके बाद नई नवेली बहू की चिल्लाने की आवाज सुनकर असलम की मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो असलम फर्श पर चित पड़ा हुआ था और बेड पर कहकशां की लाश पड़ी हुई थी। पूरा कमरा खून से सना था।
प्रारंभिक तौर पर घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस अफसरों ने कहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद एक दूसरे पर हमला करने के हालात बने होंगे। दूल्हे के पास मौजूद खंजर नुमा चाकू से असलम ने पहले कहकशां पर वार किया होगा । कहकशां के सीने पर बड़ा घाव है। उसकी बांह भी काटने की कोशिश की गई है। बेड पर खून बिखरा हुआ था। असलम की गर्दन पर चाकू से वार है और उसके जांघ पर भी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button