राज्य समाचार

बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर मुठभेड़: सात नक्सली ढेर, दो जवान शहीद

Spread the love

बीजापुर । बीजापुर-दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा पर बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई। पश्चिम बस्तर डिवीजन के जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान यह भिड़ंत सुबह 9 बजे के आसपास शुरू हुई और पूरे दिन रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के मुताबिक DRG दंतेवाड़ा-बीजापुर, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीम अभियान चला रही है। सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई के बीच अब तक सात नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हथियार और गोला-बारूद बरामद 

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें और अन्य हथियार व गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। मारे गए माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

दो जवान शहीद, एक घायल

मुठभेड़ में DRG बीजापुर के दो जवान प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे शहीद हो गए। एक अन्य जवान सोमदेव यादव घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ऑपरेशन अभी जारी

पुलिस अधीक्षक डॉ. यादव ने बताया कि क्षेत्र में कॉर्डन कर सघन सर्चिंग जारी है और अतिरिक्त बल भेजा गया है। फोर्स की संख्या पर्याप्त है और अभियान के विस्तार के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी होने के कारण अभी विस्तृत जानकारी साझा करना संभव नहीं है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button