राज्य समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा से पहले नक्सलियों ने किए दो आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

मोहला मुख्य मार्ग और ख्वास फड़की के पास हुआ धमाका, सुरक्षा बढ़ाई गई

Spread the love

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मानपुर में सभा से कुछ घंटे पहले ही रविवार को नक्सलियों ने दो स्थानों पर आईईडी ब्लास्ट किए। इसमें एक जवान घायल हो गया। नक्सलियों ने इलाके में तीन जगह विस्फोटक लगा रखे थे। इसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जिले का मानपुर इलाका धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। साल 2009 में यहीं पर नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था। तब तत्कालीन एसपी वीके चौबे सहित 29 जवान शहीद हो गए थे।
चुनाव बहिष्कार को लेकर नक्सलियों ने लगाए पोस्टर-बैनर
कांकेर और धमतरी के बाद अब नक्सलियों ने राजनांदगांव में वारदात की है। नक्सली पहले ही चुनावों के बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर मानपुर क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर चुनाव के बहिष्कार की धमकी दी है। यह बैनर-पोस्टर मानपुर से परगोनी के बीच जाने वाले रास्ते में लगाए गए हैं। पुलिस और जवान इनको हटाने का काम कर रहे हैं। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रविवार शाम को मानपुर में चुनावी सभा है। इसे देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद सभा से कुछ घंटे पहले ही दोपहर में नक्सलियों ने एक के बाद एक दो सीरियल ब्लास्ट किए। जबकि तीसरा धमाका होने से पहले ही जवानों ने आईईडी बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट मानपुर मोहला मुख्य मार्ग और ख्वास फड़की के पास आईईडी से किए गए हैं। धमाके की चपेट में आकर आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया है। राजनांदगांव में सुरक्षा की जिम्मेदारी आईटीबीपी के पास है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button