राजनीतीराज्य समाचार

दिल्ली रवाना हुए डॉ रमन, भविष्य की रणनीति पर आलाकमान के साथ होगा मंथन

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ होने वाली बैठक के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इसके पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और पवन साय रवाना हो चुके हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पहले पहले अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से चर्चा में बैठक को लेकर कहा कि संगठनात्मक गतिविधियां और आगे की कार्य योजना पर चर्चा होगी. छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक है, आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होगी. छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी जो कार्य योजना बनाई है उस पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संगठन चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन के स्वरूप का काम राष्ट्रीय नेतृत्व का है. भविष्य में जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा के द्वारा आंदोलन किया जाएगा. भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और सभी संगठन मिलकर एक कार्य योजना बनाएंगे. राजस्व वसूली में देरी को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि स्थानांतरण की वजह से प्रशासनिक ढांचा लड़खड़ा गया है. जिले में कोई काम नहीं हो रहा है. किसी भी जगह पर निर्माण कार्य नहीं चल रहा है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button