राज्य समाचार

रायपुर से गिरौदपुरी धाम के लिए निकली विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा, विधायक अनुज शर्मा ने किया भव्य स्वागत

 

रायपुर। रायपुर के पुराने विधानसभा चौक से बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। पदयात्रा रायपुर से प्रारंभ होकर बाबा जी की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम तक जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सतनाम समाज के लोग शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने पदयात्रियों का आत्मीय स्वागत करते हुए जैतखाम की पूजा-अर्चना की और श्वेत ध्वज फहराकर यात्रा को रवाना किया। विधायक ने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल पर ‘बाबा गुरु घासीदास की जय’ और ‘सतनाम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

 

विधायक अनुज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश आज के समय में सबसे अधिक प्रासंगिक है। यह पदयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता और सद्भाव के सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सतनाम पंथ के सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने में इस तरह की यात्राएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि रायपुर से गिरौदपुरी तक की यह यात्रा सिर्फ दूरी तय करना नहीं, बल्कि भीतर के सद्भाव को जगाने का प्रयास है। सतनाम पंथ की शिक्षाओं ने छत्तीसगढ़ को शांति और भाईचारे का संदेश दिया है और समाज को जोड़कर रखा है। उन्होंने सभी पदयात्रियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी सुखद और सफल यात्रा की कामना की।

 

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, सनम जांगड़े, सुनील शर्मा सहित सतनाम समाज के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button