राजनीतीराज्य समाचार

डाॅ रमन छक्के मारते रहेंगे और भूपेश देखते रहेंगे : संजय

Spread the love

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जैसे – जैसे मतगणना के दिन नज़दीक आ रहे हैं कांग्रेस नेताओं की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पहले चुनाव आयोग, ई वी एम , प्रशासन पर आरोप लगाते रहे। अब वे राजीव भवन से बैठकर अधिकारियों को धमकी दे रहे कि वे सीएम हाऊस न जाए। 
एक बयान में संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पिछले 15 वर्षों से सीएम हाऊस से दूर रखा है तो इसमें अधिकारियों की क्या गलती। आने वाले 5 वर्षों में भी कांग्रेस को सी एम हाउस नसीब नहीं होने वाला है।
भूपेश बघेल उम्र को ले कर डॉ रमन सिंह पर तंज कस रहे हैं तो क्या इस बहाने वे कहीं सोनिया गांधी एवं मोतीलाल वोरा पर भी तो इशारा नहीं कर रहे। भूपेश बघेल उत्साह में कहीं स्वयं को 30-40 वर्ष का तो नही समझ रहे।
राजनीति में स्वीकार्यता और सौम्यता सबसे बड़ी चीज होती है। और इन्ही गुणों के कारण प्रदेश की जनता डॉ रमन सिंह को पसंद करती है । श्रीवास्तव ने छक्के लगाने के वक्तव्य पर भूपेश बघेल और अजीत जोगी पर तंज कसते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह मैदान में चौके छक्के मरते रहेंगे पर यह तय है कि भूपेश बघेल मैदान के बाहर बारहवें खिलाड़ी के रूप में बैठकर ताली बजाते रहेंगे ।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button