इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निकली बंपर भर्तियां, जाने आवेदन प्रक्रिया
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. आयकर विभाग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 24 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 18 अप्रैल 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से लेकर 30 साल के बीच में होनी चाहिए. लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी.
भर्ती डिटेल्स
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 1 पद
टैक्स असिस्टेंट- 5 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 18 पद
आवेदन की प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जाएं.
अब होम पेज पर दिए गए Recruitment Notices सेक्शन पर उम्मीदवार क्लिक करें.
उसके बाद उम्मीदवार भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के साथ आवेदन फॉर्म भी दिया गया है, उसे डाउनलोड करें.
विज्ञापन में बताए गए पते पर रजिस्टर्ड डाक के जरिए उम्मीदवार को आवेदन पत्र भेजना होगा.
Live Cricket Info