राज्य समाचार

जयपुर में आयोजित नृत्यारंभमहोत्सव में शिवी प्रजापति ने बढ़ाया कोरबा छत्तीसगढ़ का मान

 

छठवीं की छात्रा ने उम्र समुह 10- 15 की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया,

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अखिल नटराजमअंतर्राष्ट्रीय

सांस्कृतिक संघ जो पेरिस, फ्रांस में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य परिषद का एक सदस्य है द्वारा 19वीं अखिल भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता और महोत्सव नृत्यारम्भ- 2025 का आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बेटी शिवी प्रजापति जो कि डी पी एस पब्लिक बालकों कोरबा स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा है एवं ऑनलाइन के माध्यम से अपनी गुरु प्रीति चंद्रा से कत्थक की शिक्षा ग्रहण करती है ने कथक नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया।

 

यह उपलब्धि उन्होंने जयपुर राजस्थान में 25 से 28 अक्टूबर तक अनास इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय 19 वी सांस्कृतिक महोत्सव नृत्यारम्भ 2025 में हासिल की।

नृत्यारम्भ 2025 का आयोजन 25 से 28 अक्टूबर, 2025 तक जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया गया। कत्थक नृत्य के मुख्य चार घराने हैं,लखनऊ, जयपुर और बनारस और रायगढ़ इन घरानों की अपनी-अपनी अनूठी शैलियों और विशेषताएं हैं

 

 

जिनमे लखनऊ घराना लालित्य, भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं तो वहीं जयपुर घराना पैरों की तेज और जटिल गति पर जोर देता है और बनारस घराना भक्ति पूर्ण प्रदर्शन और नाटकीय तत्वों के मिश्रण के लिए जाना जाताहै।

 

रायगढ़ घराना धीमी और तेज गति के नृत्य ओर विभिन्न लयबद्ध संरचनाओं से परिभूत है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button