राज्य समाचार

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बिलासपुर के द्वारा अवनीश शरण कलेक्टर एवं  अध्यक्ष रेडक्रास बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में जन औषधि सप्ताह के अंतर्गत दूसरे दिन प जन औषधि की सस्ती दवा के प्रति आम जनों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय कंपनी गार्डन बिलासपुर में किया गया l

सवेरे 06:30 बजे से स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉ अनिल गुप्ता सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय के साथ जिला चिकित्सालय की टीम उपस्थित थी।  शिविर में 100 से ज्यादा लोगों की बीपी शुगर जांच की गई। सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता द्वारा शिविर में आए लोगों को बताया गया कि कैसे शुगर एवं बीपी की समस्या से बचा जा सकता है साथ ही पुरे दिन कि पोषक आहार की जानकारी दी गयी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डॉ एम . ए.जीवानी नोडल ऑफिसर रेडक्रास सोसायटी एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अनिल तिवारी द्वारा लोगों स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। अमरजीत सिंह दुआ कोषाध्यक्ष रेडक्रास प्रबंध समिति, सैयद जफर अली सदस्य प्रबंध समिति, सौरभ सक्सेना जिला समन्वयक आदित्य पांडेय प्रभारी रेडक्रास एवं प्रणय मजुमदार नोडल अधिकारी जनऔषधि के द्वारा शिविर में आए सभी लोगों को पेन एवं नोट बुक वितरित किया गया।

साथ ही जन औषधि की उच्च गुणवत्ता की सस्ती दवाइयों के बारे में जानकारी दी गयी। शिविर में लक्ष्मीनारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत, आशीष गोविंद मिश्रा, मोहन वैष्णव, अंजू ठाकुर, दिनेश राठौर धरम लाल साहू, गीतेश्वरी चंद्रा, नेहा राय, रचना राय, ममता लहरे, सरिता साहू साथ  ही रेडक्रास से समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button