August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
शर्म करो एमएस साहब ! सरकारी नौकरी की मलाई खा रहे, लेकिन बिलासपुर में चला रहे निजी क्लिनिक – कब बंद होगा ये दोहरा खेल ?1200 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तारधमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी
छत्तीसगढ़राजनीती

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह बोले जनहितकारी नीति में बाधा डालती है भाजपा,

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के द्वारा घोषणा पत्र जारी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में जुबानी जंग का सिलसिला शुरुर हो गया है।बीते दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभा ली , इस दौरान उन्होंने कहा कि जनहितकारी नीतियों में बाधा डालना ही भाजपा का काम है। वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हार से घबराकर झूठी घोषणाओं पर उतर आए हैं सीएम भूपेश बघेल।

वही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने आरोप लगाया है कि सीएम भूपेश बघेल के घोषणा पत्र जारी कर खैरागढ़, छुईखदान, गंडई को नया जिला बनाने की घोषणा करते ही डॉ. रमन सिंह और पूरी भारतीय जनता पार्टी इस जिले के निर्माण के विरोध में खड़ी हो गई है। खैरागढ़ विधानसभा की जनता इस विरोध को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि 15 वर्षों तक डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री रहे और कोमल जंघेल 5 साल विधायक और 5 साल संसदीय सचिव रहे, लेकिन खैरागढ़, छुईखदान, गंडई को जिला बनाने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके पीछे डॉक्टर रमन सिंह का निहित स्वार्थ था। खैरागढ़ राजनांदगांव और कवर्धा के बीच में पड़ता है। कवर्धा जहां डॉक्टर रमन सिंह का गृह जिला है, वहीं राजनंदगांव उनका निर्वाचन जिला है। इन दोनों जिलों का महत्व हमेशा बना रहे इसलिए खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिले का निर्माण उन्होंने नहीं किया और उनके दबाव के चलते ही कोमल जंघेल कभी इस मुद्दे को उठा भी नहीं सके। डॉ रमन सिंह भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल और पूरी भाजपा को अब खैरागढ़ विधानसभा की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे जिले के निर्माण के पक्ष में हैं या खिलाफ। अगर वह जिले के निर्माण के पक्ष में हैं तो 15 वर्षों तक उन्होंने जिले का निर्माण क्यों नहीं किया?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close