राजनीतीराज्य समाचार

डॉ. चरणदास महंत ने “श्रद्धांजलि झीरम के वीरों को” पुस्तक का विमोचन किया

Spread the love

27.05.22| कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर झीरम घाटी में हुए विभत्स नक्सली वारदात की नवीं बरसी पर शहर के युवा लेखक विपिन त्रिपाठी के द्वारा लिखी गई पुस्तक “श्रद्धांजलि झीरम के वीरों को” का विधानसभा आडिटोरियम में शहीद परिवारों की उपस्थिति में गरिमामय विमोचन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत के कर-कमलों से संपन्न हुआ। विधानसभा आडिटोरियम में, झीरम में शहीदों के परिजनों की उपस्थिति में व अतिथियों से पूरी तरह भरे हुए सभागार में “श्रद्धांजलि झीरम के वीरों को” पुस्तक का गरिमापूर्ण विमोचन,छत्तीसगढ़ के इतिहास में किसी पुस्तक का विमोचन प्रथम बार हुआ है।

25 मई 2013 को दरभा के झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिला पर माओवादियों के द्वारा किए गए हृदय विदारक घटना में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल, अमर शहीद स्व. नंदकुमार पटेल, अमर शहीद स्व. महेन्द्र कर्मा, अमर शहीद स्व. उदय मुदलियार, सभी शहीद नेतओं व कार्यकर्ताओं का संपूर्ण जीवन परिचय,उनके राजनीतिक, सामाजिक योगदान व उपलब्धियों पर तथा उनके वीरता पूर्वक शहादत पर विस्तार से लिखा गया है। इसके साथ ही शहीद हुए दस पुलिस जवानों के अद्भुत शौर्य व पराक्रम पर उनके अद्वितीय त्याग व बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। “श्रद्धांजलि झीरम के वीरों को” पुस्तक में प्रकाशित शहीदों से संबंधित तस्वीरें पुस्तक का महत्वपूर्ण भाग है। तस्वीरों का संकलन दर्शाता है कि लेखक ने किस शिद्दत से एक-एक तस्वीरों को प्राथमिकताओं के साथ संकलित किया है। लेखक विपिन त्रिपाठी की छत्तीसगढ़ के शहीदों की शौर्यगाथा पर लिखी गई यह पांचवी पुस्तक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button