राज्य समाचार

कार्यालयों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया कलेक्टर ने

Spread the love

बिलासपुर । कलेक्टर डॉ संजय अलंग के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का प्रात: 1०.3० बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश कलेक्टर ने दिया है।
कलेक्टर डॉ अलंग प्रात: 1०.25 बजे आफिस पहुंचे और कलेक्ट्रेट के अधिकारियों को बुलाकर उनके अधिनस्थ शाखाओं का प्रात: 1०.3० निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने स्वयं कलेक्टोरेट के आवक-जावक शाखा, वित्त एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजीयन का अवलोकन कर अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। जो कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए थे। उनका वेतन काटने का निर्देश दिया। कार्यालय के सहायक अधीक्षक को निर्देाित किया कि वे कर्मचारियों की समय पर सुनिचित करें।
कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी.एस. उईके ने भी जिला कार्यालय के साथ-साथ नई कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और सभी विभागों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। संयुक्त कलेक्टर प्रमोद गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर बी एस उईके , दिव्या अग्रवाल सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों ने अपने-अपने शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।
आगे होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर कलेक्टोरेट परिसर के तमाम सबंधित विभाग गये और वहां नदारद रहने वाले कर्मचारियों पर जमकर फटकारा और आगे के लिए सतर्क किया की अगर पुन: इस समय पर मौजूद नहीं रहे तो इनके उपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button