राजनीतीराज्य समाचार

राजाराम तोड़ेम का निष्कासन समाप्त

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आज दक्षिण बस्तर के अनुसूचित जनजाति नेता व बीजापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम का निष्कासन समाप्त कर दिया है।
ज्ञात हो कि राजाराम तोड़ेम बीजापुर क्षेत्र के विधायक होने के साथ ही तत्कालीन मध्यप्रदेश विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी की ओर से उपनेता प्रतिपक्ष भी रहे । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ने आज उनका पार्टी से निष्कासन समाप्त कर उन्हें पार्टी की सदस्यता बहाल कर दी है। कौशिक ने कहा कि राजाराम तोड़ेम के भारतीय जनता पार्टी में वापसी से बीजापुर क्षेत्र सहित बस्तर के अन्य हिस्सों में भी भाजपा को लाभ मिलेगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button