राष्ट्रीय खबरें

गैंगरेप : महिला को अगवा कर रातभर किया दुष्कर्म, बेसुध हालत में खेत में छोड़कर भाग गए बदमाश

मध्यप्रदेश – अशोक नगर जिले में एक महिला को अगवाकर फिर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अस्पताल में इलाज के लिए गयी थी, इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में खेत में छोड़कर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह म्यापुर के ग्रामीणों ने महिला को गांव के खेत में बदहवास हालत में पड़ा देखा। महिला के कपड़े फटे हुए थे। महिला ने ग्रामीणों को बताया कि वह बदरवास इलाके की रहने वाली है। शनिवार को वह ईसागढ़ के पास वहेरिया स्थित आनंदपुर ट्रस्ट के अस्पताल में इलाज कराने गयी हुई थी, वहीं एक पुलिया के पास से चार लोगों ने उसका अपहरण किया और जबरदस्ती कार में बिठाया। रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया और सुबह खेत में उसे छोड़कर फरार हो गए। महिला के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान मिले है। पुलिस महिला को संजीवनी 108 एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां प्राथमिक उपचार के बाद से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी विवेक शर्मा भी मौके पर पहुंचे और महिला से वारदात की जानकारी ली। महिला ने चार आरोपियों में से 3 की शिनाख्त की है, एक व्यक्ति अज्ञात है। महिला के मुताबिक उसे किसी हथियार से जख्मी भी किया गया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button