राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

बीजेपी इस दिन जारी कर सकती है दूसरी सूची, 30 से 35 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का होगा ऐलान

Spread the love

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी 2-3 दिनों के भीतर अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है. चर्चा है कि, दूसरी सूची में बीजेपी 30 से 35 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी. पहली सूची में 21 सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे.बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि, प्रत्याशियों की दूसरी सूची अब तक जारी हो जानी थी, लेकिन केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की वजह से सूची जारी नहीं हो सकी. चर्चा है कि, बस्तर और सरगुजा की कई सीटों के साथ-साथ कुछ मौजूदा विधायकों के नाम बतौर प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं. पार्टी नेताओं की मानें तो बीजेपी इस बार कुल 24 सीटों पर महिला प्रत्याशी उतार सकती है. पहली सूची में पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

टिकट चयन की प्रक्रिया में बीजेपी कांग्रेस ने आगे निकल गई है. प्रत्याशी चयन के लिए बनाए गए पर्यवेक्षकों ने दावेदारों का पैनल बनाकर सौंप दिया है. बताते हैं कि, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन मंत्री पवन साय ने ज़्यादातर सीटों को लेकर एक आम सहमति बना ली है. केंद्रीय चुनाव समिति सर्वे रिपोर्ट को आधार मानकर किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी. माना जा रहा है कि, 5 या 6 सितम्बर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी. इस बैठक के बाद दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button