राष्ट्रीय खबरें

साक्षी धोनी ने बिजली संकट पर उठाए सवाल, ट्वीट कर पूछा सवाल

Spread the love

भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने झारखंड में हो रही बिजली कटौती पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने रांची में हो रही बिजली की आंख मिचौली को लेकर सोमवार को ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। अपने ट्वीट में साक्षी ने लिखा- झारखंड के एक करदाता के रूप में मैं सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि आखिर झारखंड में इतने वर्षों से बिजली संकट क्यों है? सवालिया लहजे में साक्षी सिंह ने आगे लिखा कि हम जिम्‍मेवारी के साथ यह सुनिश्चित करके अपनी भूमिका निभा रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें! साक्षी की ओर से बिजली की खराब आपूर्ति पर सवाल उठाए जाने के बाद उनके फॉलोअर्स ने भी कड़ी प्रतिक्र‍िया दी है।
झारखंड में बिजली की किल्लत आम लोगों को तो चुभ ही रही थी, अब खास लोगों को भी यह परेशान कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रांची के लाल महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने राज्य की लचर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि आइपीएल मुकाबलों के कारण धौनी तो महाराष्ट्र में हैं, साक्षी परिवार के साथ रांची में ही हैं। रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की किल्लत है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button