राज्य समाचार

मुख्यमंत्री पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षणरत 23 उप पुलिस अधीक्षक एवं 12 उप निरीक्षक परिवहन के दीक्षांत परेड समारोह में हुए शामिल

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षणरत् 23 उप पुलिस अधीक्षक (नवम सत्र) एवं 12 उप निरीक्षक परिवहन, दूरसंचार (द्वितीय सत्र) के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वहां परेड का निरीक्षण किया और दीक्षांत परेड की सलामी ली।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस में सद्भावना पूर्ण व्यवहार और समाधान का नजरिया होना चाहिए। पुलिस में युवा केवल आजीविका के लिए नहीं, अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ आते हैं। जब पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं। राज्य और देश के विकास में भी सुरक्षापूर्ण वातावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस अकादमी को बेहतर संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने राज्य पुलिस अकादमी में इंडोर प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक फॉरेंसिक साइंस लैब और सीन ऑफ क्राइम भवन, आदर्श थाना भवन निर्माण और सीनियर ऑफीसर्स मैस की स्वीकृति की घोषणा की।
श्री बघेल ने कहा कि नक्सल प्रभावित राज्य होने के कारण पुलिस की चुनौती छत्तीसगढ़ में बढ़ जाती है , हमारे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक कर रहे हैं।
कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक मोहन मरकाम और जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button