राज्य समाचार
PM मोदी को सम्मान वापस कर देना चाहिए : शशि थरूर
रायपुर। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने फिलिप कार्टर सम्मान लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस संस्था की वेबसाइट डिलीट हो गई, जिस व्यक्ति की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हों, उससे प्रधानमंत्री सम्मान लेते हैं। सम्मानों का गिरोह चलाने वाले गिरोह में प्रधानमंत्री का शामिल होना दुर्भाग्यजनक है। प्रधानमंत्री को सम्मान वापस कर देना चाहिए।
थरूर ने यह बयान अपने रायपुर प्रवास के दौरान गुस्र्वार को एयरपोर्ट पर दिया। उन्होंने कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक बवाल पर कहा कि भाजपा जो खेल दूसरे जगहों पर खेलती रही है, वही खेल कर्नाटक में खेलना चाहती है। भाजपा चुनाव हार चुकी है, उसे मर्यादापूर्वक हार स्वीकार करनी चाहिए। थरूर ने दावा किया कि कर्नाटक में हमारी सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now